चार्ली चैपलिन दिवस
जन वसुंधरा साहित्य मंच मनायेगा अब प्रत्येक वर्ष के आखिरी रविवार को चार्ली चैपलिन दिवस के रूप में !
प्रत्येक वर्ष के आखिरी रविवार को चार्ली चैपलिन दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई 29 दिसंबर 2024 से!
Event Time .
December 29, 2024
.
4:30 pm
प्रत्येक वर्ष के आखिरी रविवार को चार्ली चैपलिन दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत हुई 29 दिसंबर 2024 से! चैपलिन को लेकर वसुंधरा सदस्यों से रूबरू हुए दीपक महान, विशाल विक्रम और जितेंद्र भाटिया जी!
चार्ली पर संवाद करते हुए
जितेंद्र भाटिया
विशाल विक्रम
दीपक महान
दुनिया के महानतम कलाकारों और निर्देशकों में से एक, जिनका दुर्भाग्य रहा कि उनकी कार्यभूमि अमेरिका ने अंतिम वर्षों में उनके मानवतावादी विचारों ( जिनपर रूस समर्थक कम्युनिस्ट होने का गलत लेबल लगाकर) उन्हें निष्कासित किया और चैपलिन ने कभी अमेरिका न लौटने का प्रण करते हुए अपने जीवन के अंतिम वर्ष सुदूर स्विट्ज़रलैंड में अपने परिवार के साथ गुज़ारे, जहां 1977 में क्रिसमस के दिन उनका निधन हुआ! चार्ली चैपलिन का मूक युग से पचास के दशक तक फैला सिनेमा इस माध्यम को एक नया आयाम देता है। उनकी आत्मकथा दुनिया की श्रेष्ठ किताबों में से है जिसपर रिचर्ड attenburough ने फ़िल्म भी बनाई है। इधर के समय में उनपर बनी फिल्मों में से सबसे चर्चित है उनकी 2022 में release हुई
Peter Middleon की फ़िल्म जिसपर The Guardian में Peter Bradshaw ने लिखा है –
New archive material brings Chaplin’s unparalleled celebrity, downfall and the women in his life into greater focus!
– Peter Bradshaw, The Guardian
– जितेंद्र भाटिया
THE REAL
Charlie Chaplin
1h.54m
हमें प्रसन्नता है कि हमारे पास सार्वभौमिक फिल्मकार चैपलिन का सम्पूर्ण सिनेमा उपलब्ध है जिसे हम आगे दिखाते रहेंगे!
हर सिनेमा प्रेमी के देखने योग्य फिल्म
अत्यंत गरीबी में पले- बढ़े चैपलिन महान मानवतावादी, लेखक और फ़िल्म निर्देशक होने के साथ-साथ दुनिया के बेहतरीन विदूषक भी थे, जिनकी tramp, kid, और कुचले हुए मनुष्यों/ जानवरों के प्रति अपार सहानुभूति की तस्वीर हमें हंसाने के साथ साथ हमारी आंखों में आंसू भी ले आती थी!