Event Time .
January 26, 2025
.
4:00 pm
Everybody’s Fine
Original title: Stanno tutti bene
1990. 1h 58m
आइए अब आपको ले चलें ‘वसुंधरा’ की अत्यंतआकर्षक फ़िल्म की ओर–
एक सुंदर संवेदनशील फ़िल्म
“हम सब ठीक है”
“Stanon Tutti Bene”
“EVERYBODY’S FINE”
यह नाम है उस प्रसिद्ध इतालवी फ़िल्म का जिसके निर्देशक Giuseppe Tornatore (जिनकी Cinema Paradiso आपको याद होगी) को 1990 में इसके लिए Cannes Film Festival का Prize of the Ecumenical Jury मिला और बाद में यह फ़िल्म पूरी दुनिया में बेहद चर्चित रही–
इतनी कि 2009 में हॉलीवुड ने Robert De Niro के अभिनय के साथ यह फ़िल्म दुबारा बनाई, फिर इसी नाम से! और 2016 में चीन के निर्देशक Zhang Meng ने फिर इसे बनाया, एक बार फिर उसी नाम से! ( हमारी अपनी चिरंतन ‘देवदास’ की तरह!) अब सुनने में आ रहा है कि हमारा बॉलीवुड– मलयालम और तमिल फ़िल्म जगत के सहयोग से इसे तीन भारतीय भाषाओं में लाने की योजना बना रहा है!
लेकिन Tornatore की मूल इतालवी फ़िल्म के बात कुछ और ही है– जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता और वसुंधरा के अत्यंत प्रिय Marcello Mastroianni ने अपने जीवन के श्रेष्ठतम किरदार को निभाया है!
Everybody’s Fine – हममें से किसी की या हम सबके परिवार की कहानी हो सकती है!
ओपेरा प्रेमी रिटायर्ड बूढ़ा विधुर स्क्यूरो (मार्सेलो) मरने से पहले अपनी पांचों संतानों के हालचाल जानने के लिए बिना बताए बारी बारी उनके पास जाने का फैसला लेता है और उसके बाद क्या होता है, यही इस सर्वप्रिय दिल को छू लेने वाली फ़िल्म की कहानी है!
रविवार 26 जनवरी को शाम 4 बजे हमारे साथ वसुंधरा सदस्यों द्वारा देखी गई हॉलीवुड या चीन की नकल नहीं– इटली की मूल अविस्मरणीय फ़िल्म Everybody’s Fine
कमेंट्स
फ़िल्म बहुत अच्छी थी. स्क्रीनिंग से पहले जितेन्द्र भाटिया जी का वक्तव्य महत्वपूर्ण था जो फ़िल्म को समय काल के सापेक्ष समझने में मदद करता है. हार्दिक बधाई टीम वसुंधरा.
– वसुंधरा सदस्य