Event Time .
नवम्बर 10, 2024
.
4:30 अपराह्न
Dastak
1970 . 2h 25m
फिल्म दस्तक के माध्यम से याद करते हैं।
उर्दू के मशहूर साहित्यकार जो अलबेले अनूठे विद्रोही फिल्म कार भी रहे, हिंदी फिल्म जगत के बेजोड़ अदाकार और एक ऐसी अदाकारा जो जिस तेजी से शिखर पर पहूंची उसी तेजी से नीचे गिर गईं का संबंध नवंबर माह से है।
संयोग से ये तीनों 1971 में एक साथ एक फिल्म में आए और वो फिल्म हिंदी सिनेमा के इतिहास की क्लासिक फिल्मों में से एक मानी जाती है।
इस फिल्म को तीन नेशनल अवार्ड मिले। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ संगीतकार।
आप ठीक समझे, यह कालजयी फिल्म दस्तक ही है । जिसे निर्देशित करने वाले राजिंदर सिंह बेदी 11 नवंबर 1984 को और इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नेशनल अवार्ड जीतने वाले संजीव कुमार 6 नवंबर 1985 को हमें छोड़ कर चले गए।
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का नेशनल अवार्ड जीतने वाली रेहाना सुल्ताना का जन्म 19 नवंबर 1950 को हुआ था।
बेदी साहब, संजीव कुमार, रेहाना सुल्ताना और मदनमोहन जी को आइए हम सब मिलकर :
10 नवंबर 2024, रविवार
शाम 4.30 बजे
वसुंधरा मंच