Can’t find the book you want? We can help! Contact us on call or whatsapp!

वसुंधरा

किताबों की दुनिया

Abke marenge to badli banenge

प्रभात की सघन संवेदना, अपने इलाक़े की अनुगूँजों से भरी तहदार भाषा और सहज लेकिन बारीक और पेचीदा कारीगरी ने मुझे गहरे तक प्रभावित किया है। इन्हीं में उनकी कविताओं की स्मरणीयता का राज़ है। उनकी पीढ़ी का ऐसा कोई दूसरा कवि दिखाई नहीं पड़ता जिसकी कविताएँ काव्य रसिकों के भीतर इस क़दर रची बसी हों कि बार बार उद्धृत की जाती हों। —विनोद पदरज

400.00

प्रभात ऐसे दस्तकार की लगन से, सादगी ही जिसकी कला का सर्वोपरि गुण हो, कविता लिखते हैं। शब्दों की पूरी मितव्ययिता बरतते हुए, प्रभात दरबदर होते मेहनतकशों और बेदख़ली के शिकार किसानों के, स्त्रियों की पीड़ा, पराजय, उल्लास और जिजीविषा के, जीवन और मृत्यु के पर्वों के, आम जनजीवन के हर्ष और विषाद के, बकरियों, ऊँटों, रेगिस्तानों और ऋतुओं के काव्यात्मक आख्यान रचते हैं। वह बिना लोकवादी हुए लोकजीवन के चित्र रचते हैं और बिना अतीतग्रस्त हुए स्मृतियों और इतिहास का उत्खनन करते हैं तथा उन खनिजों की पहचान करते हैं जो जीवन की अग्रगामी गति के लिए ईंधन का काम कर सकें। इसी में उनकी आधुनिकता है इसी में देशज-पन। इसी कारण से पुरुषवर्चस्ववादी रूढ़ियों, धार्मिक कट्टरता, जातिभेद जनित बर्बरता और पुनरुत्थानवाद के विरुद्ध प्रभात की सादगी भरी आवाज़ बेहद प्रामाणिक और विश्वसनीय प्रतीत होती है। —कविता कृष्णपल्लवी

Jan Vasundhara Sahitya Foundation

A vibrant bookstore offering a diverse selection of books in Hindi, English, and Marathi, focusing on classics and contemporary writing from Indian and international authors, covering literature, arts, environment, and more.

Jaipur Store

101/Basement,
Varuni Apartments,
285-286 Aadarsh Nagar,
Jaipur – 302004

141 – 314 2541

11:00 AM – 5:00 PM

Mumbai Store

602 Gateway Plaza,
Hiranandani Gardens,
Powai, Mumbai – 400076

022 – 2570 5857
022 – 3502 5720

Mon – Wed
11:00 AM – 6:00 PM
Thursday Closed
Fri – Sun
11:00 AM – 6:00 PM

hi_INHindi